25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAI Recruitment 2017, जूनियर असिस्टेंट के 170 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

एयरपोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर असिस्टेंट ( Fire service ) के 170 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 8 Dec 2017, 12:15 PM IST

AAI jobs

एयरपोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर असिस्टेंट ( Fire service ) के 170 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

एयरपोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) में रिक्त पदों का विवरणः

जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस), कुल पद : 170

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मेकेनिकल/ ऑटोमोबाइल/ फायर में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो। या
- न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की हो। इसके अलावा भारी या हल्के वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होना अनिवार्य है।
वेतनमान : 12,500 से 28,500 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आयु सीमाः (31 दिसंबर 2017 को)
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच साल और ओबीसी आवेदकों को तीन साल की छूट प्राप्त होगी।

आवेदन शुल्कः
- 1000 रुपये सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक कलेक्ट पोर्टल पर जाकर क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
- शुल्क भुगतान के बाद आवेदक को ई-रिसीट प्राप्त होगी। इसका पिं्रंटआउट निकाल लें और अपने पास सुरक्षित रखें।
- एससी, एसटी और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रियाः

वेबसाइट (www.aai.aero) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर बाईं तरफ ³नीचे की ओर मौजूद ‘करियर’ सेक्शन में जाएं। इसके अंतर्गत आपको ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफ एप्लीकेंट्स फॉर द पोस्ट ऑफ जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) इन वेस्टर्न रीजन’ लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।


इस तरह पद से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। पूरा विज्ञापन पढ़ने के लिए जनरल इंस्ट्रक्शन्स के तहत मौजूद ‘डाउनलोड द डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट’ लिंक पर क्लिक करें। अब यहां नोटिफिकेशन वाले वेबपेज पर ‘आई एग्री’ में टिक मार्क करें। फिर ‘स्टार्ट’ बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर्सनल डिटेल और कॉन्टैक्ट दर्ज कर ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। वेबपेज पर आपको सभी डिटेल्स नजर आएंगी। इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। अब इसी वेबपेज पर ऊपर की तरफ दिए गए ‘गो टू एप्लीकेशन फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें। इस तरह आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां योग्यता संबंधी जानकारियां दर्ज करें और ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।


इसके बाद अन्य सभी जानकारियां दर्ज करें। फॉर्म भरने के दौरान अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 80 केबी) और सिग्नेचर (अधिकतम 50 केबी) स्कैन करके अपलोड करें। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें। इनका साइज 50 से 1000 केबी के बीच में होना चाहिए। सभी फाइलें जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।फिर अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद डिक्लेरेशन कर फॉर्म ‘सब्मिट’ कर दें।

महत्वपूर्ण तारीखेंः
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख : 31 दिसंबर 2017 (रात 11:59 बजे तक)

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 18002660793

AAI Junior assistant Recruitment 2017:

एयरपोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर असिस्टेंट ( Fire service ) के 170 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।