AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि पद के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जनवरी, 2021 तक है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इस अंतिम तारीख का खासतौर पर ध्यान रखें। एएआई की ओर से निकाली गई अपरेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों की भर्तियां नॉर्थ रीजन के विभिन्न हवाई अड्डों में की जाएगी।