rpf SI Admit Card 2018 :railway protection force (RPF) ने रविवार को Sub Inspector (SI)और Constable परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। RPF एक साथ Constable और SI भर्ती के लिए समूहवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट (cbt) आयोजित करेगी। एसआई पदों के लिए सीबीटी 19 दिसंबर को होगी, जबकि कांस्टेबल के पदों के लिए उसके अगले दिन आयोजित होगी। परीक्षा 15 विभिन्न भाषाओं - हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगू, कोणकनी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, ओडिय़ा, असमिया, मणिपुरी और पंजाबी में आयोजित होगी।