TNTET hall ticket 2019 : तमिल नाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (Tamil Nadu Teacher Recruitment Board) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) (TET) के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए TET T exam का आयोजन किया जाता है। परीक्षा दो पेपर में होती है। TNTET paper I का आयोजन 8 और 9 जून, 2019 को किया जाएगा। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।