परीक्षा 2 घंटे 45 मिनट की होगी और general awareness, verbal ability in English, numerical ability, reasoning और military aptitude test से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 300 अंकों की होगी। ईकेटी परीक्षा 45 मिनट की होगी जिसमें 150 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और केवल अंग्रेजी में पूछे जाएंगे। सही उत्तर देने पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा।