2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS 2024 Vacancy: एम्स दे रहा है 60,000 रुपये कमाने का बेहतरीन मौका, देखें योग्यता

AIIMS 2024 Vacancy: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़ियां मौका है। एम्स देवघर द्वारा कई विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। एम्स 100 पदों के लिए बहाली करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 21 Mar 2024, 6:11 PM IST

aiims_2024_vacancy.jpg

Sarkari Naukri

AIIMS 2024 Vacancy: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़ियां मौका है। एम्स देवघर द्वारा कई विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। एम्स 100 पदों के लिए बहाली करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती संबंधित अन्य सभी जानकारी के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।


जारी नोटिफिकेशन (AIIMS Notification) के आधार पर ऐसे उम्मीदवार जिनका चयन रिक्त पदों के लिए होता है उन्हें सैलरी के तौर पर मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67,700 रुपये प्रति माह और एनपीए, सामान्य भत्ते मिलेंगे।


एम्स देवघर (AIIMS Deoghar) के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवारों के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा, जिन्होंने सीनियर रेजीडेंसी के 3 साल पूरे कर लिए हैं।


इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) होनी चाहिए, पीजी की डिग्री नहीं होने पर आपका चयन नहीं होगा।


अनारक्षित वर्ग से आने वाले सभी उम्मीदवारों को 3000 रुपये देना होगा। वहीं ओबीसी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणी (एससी/एसटी, महिला, पीडब्लूडी) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।


भर्ती संबंधित जानकारी
आवेदन करने के लिए