Air India recruitment 2019 : एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (Air India Engineering Services Limited) (AIESLरु) ने केबिन सुपरवाइजर, तकनीशियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इंटरव्यू 30 नवंबर, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित होगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल होंगे, उन्हें पांच सालों के लिए काम पर रखा जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट airindia.in पर वेन्यू की जानकारी हासिल कर सकते हैं।