Air India recruitment 2019 : एअर इंडिया (Air India) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर कार्यकारी लेखा (accounts executive) और लेखा लिपिक (accounts clerks) पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 31 मई, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा के तहत 61 पदों को भरा जाएगा। हालांकि, इन पदों के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन कहां होगा, इसके लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।