इनकी भर्ती नोएडा, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, इंदौर, लखनऊ, भोपाल , हैदराबाद, मंगलुरु और कोयम्बटूर के लिए होगी। इनके लिए कार्यालय में काम करने के अलावा 'वर्क फ्रॉम होम' का भी विकल्प होगा। पदों की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इसके अलावा उम्मीदवार की पकड़ कम से कम हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु या कन्नड़ भाषा में होनी चाहिए।