26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में डिपो क्लर्क के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

अंडमान एंड निकोबार एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में डिपो क्लर्क के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 7 Aug 2018, 12:45 PM IST

Depot Clerk recruitment 2018

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में डिपो क्लर्क के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

Depot Clerk recruitment 2018, अंडमान एंड निकोबार एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में डिपो क्लर्क के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 24 अगस्त 2018 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

अंडमान एंड निकोबार एडमिनिस्ट्रेशन में रिक्त पदाें का विवरणः

डिपो क्लर्क, कुल पद : 20 (अनारक्षित-12)

योग्यता:
- मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हो।
- कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- इंग्लिश टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।

वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।


आयु सीमा:
- पुरुषों के लिए : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष।
- महिलाओं के लिए : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष।
- अधिकतम आयु सीमा में एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और ओबीसी आवेदकों को तीन वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रियाः
- योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा।
- जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से संबंधित कुल 200 सवाल पूछे जाएंगे।
- परीक्षा के लिए दो घंटे का समय तय है।


आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट https://erecruitment.andaman.gov.in पर लॉगइन करें। यहां APPLICATION INVITED ONLINE FOR THE POST OF ‘DEPOT CLERK’ IN THE TRANSPORT DEPARTMENT, ANDAMAN & NICOBAR ADMINISTRATION शीर्षक दिया गया है।
- इस शीर्षक के सामने व्यू, इंस्ट्रक्शन्स और अप्लाई ऑनलाइन लिंक मौजूद हैं।
- सबसे पहले व्यू लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योगयता जांच लें।
- इसके बाद इंस्ट्रक्शन्स लिंक पर क्लिक करें। अब डाउनलोड हुए वेबपेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
- फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। इस तरह आ‌वेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
- साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो (20 से 50 केबी) और सिग्नेचर (10 से 20 केबी) स्कैन करके अपलोड करें।
- फिर सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद कंटिन्यू बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडिट एप्लीकेशन का विकल्प नजर आएगा। अगर फॉर्म में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो एडिट एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें।
- सभी जानकारियां सही होने पर डिक्लेरेशन करें। इसके बाद कन्फर्म एंड सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 24 अगस्त 2018

अधिक जानकारी यहां
फोन : 03192-230225/ 243591
ई-मेल : dirtpt@and.nic.in
वेबसाइट : https://erecruitment.andaman.gov.in

अंडमान एंड निकोबार एडमिनिस्ट्रेशन DEPOT Clerk के पदाें पर आवेदन करने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।