अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और बैंक की जॉब करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए 7275 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो रही है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 18 सितंबर 2018 से 10 अक्टूबर 2018 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps .in/">https://www.ibps.in/ देखें।