अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए भी होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने बताया कि सरकारी अंग्रेजी स्कूलों के लिए भी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। विज्ञापन में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक संवर्ग में अंग्रेजी के 152, विज्ञान के 152 और सामाजिक विज्ञान के 152 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ ही विज्ञान तथा अंग्रेजी में सहायक शिक्षकों 306 पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर व्यापम को प्रस्ताव भेज दिया गया है
विज्ञापन के अनुसार इन पदों पर होंगी भर्तियां
शिक्षक – कुल पद
अंग्रेजी – 2410
गणित – 2170
विज्ञान – 1000
भौतिकी – 635
रसायन – 368
जीव विज्ञान – 541
कृषि – 196
वाणिज्य – 553
सहायक शिक्षक – विज्ञान समूह – 4000
सहायक शिक्षक विज्ञान – प्रयोगशाला – 1200
व्यायाम शिक्षक – 745