बता दें कि BHU Recruitment 2020 के अंतर्हत आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तारीख 10 मई 2020 है. उम्मीदवार 10 मई को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2020 के बीएचयू के न्यू लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स, आईएमएस में किया जाएगा. स्किल टेस्ट का आयोजन 14 मई 2020 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत स्टाफ नर्स के 5 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. उम्मीमदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. लेटेस्ट अपडेट के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.