rajasthan police constable recruitment 2019 : ऑफिस ऑफ डायरेक्टर जनरल पुलिस, जयपुर, राजस्थान ने बुधवार 4 दिसंबर को 5000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्थान पुलिस ने योग्य उम्मीदवारों से 5000 कांस्टेबल जनरल ड्यूटी और कांस्टेबल चालक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। सामान्य कांस्टेबलों के लिए लगभग 3050 रिक्तियां, TSP क्षेत्र के कांस्टेबल पद के लिए 1597 रिक्तियां, कांस्टेबल चालक के लिए 341, और कॉन्स्टेबल चालक TSP क्षेत्र के लिए 12 रिक्तियां हैं।