UPSC Recruitment 2019: संघ लोक सेवा आयोग ने स्पेशलिस्ट ग्रेड III सहायक प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के मुताबिक सैलरी मिलेगी। यह भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन निकली हैं। चयन के बाद आवेदक लेवल -11 में कार्यरत होंगे और उनका वेतनमान 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये होगा। ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) के कुल 13 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें से 04 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं, एसटी के लिए 02, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 04 और गैर-आरक्षित वर्ग या जनरल के लिए 03 सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह Cardiology के अतिरिक्त Endocrinology, Nuclear Medicine, Orthopaedics, Pulmonary Medicine, Sports Medicine, Tuberculosis and Respiratory Medicine, Pathology, Radiodiagnosis, IMMUNO HAEMATOLOGY AND BLOOD TRANSFUSION के लिए अलग अलग आवेदन मांगे गए हैं।