UKSSSC Recruitment 2020: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विभाग ने पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त 120 पदों, रेशम विभाग के अधिदर्शक/प्रदर्शक के 26 रिक्त पदों, और निरीक्षक (रेशम) के रिक्त तीन पदों अर्थात कुल 149 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।