Govt Jobs 2019 : मैकेनिकल डिग्री और डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों के लिए आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने परिवहन अधीनस्थ सेवा में सहायक मोटर वाहन निरीक्षकों के 23 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नियुक्ति के बाद वेतनमान का स्तर 3,460 से 84,970 रहेगा। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक मोटर वाहन निरीक्षक के पद हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 21 और अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। अंतिम तिथि 2 जनवरी है। अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर लेवें। Assistant Motor Vehicle Inspectors Exam प्रदेश के प्रमुख शहरों में 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।