नई दिल्ली। बैंकों में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए कोरोना काल में ही एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट और वॉचमैन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आरएसईटीआई बड़वानी में फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, वॉचमैन सहित कुल पांच पदों पर और आरएसईटीआई धार में छह पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के अघार पर की जाएगी।