सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BARC OCES / DGFS 2020 रिजल्ट से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और jagranjosh.com पर विजिट करते रहें। परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BARC की आधिकारिक वेबसाइट barconlineexam.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए BARC OCES / DGFS रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में लॉगिन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें। लॉगिन करने के साथ ही स्क्रीन पर BARC OCES रिजल्ट 2020 दिखाई देगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं।