2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सरकारी विभाग में 12वीं/स्नातक पास युवाओं के लिए निकली भर्ती

Government Jobs : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (Broadcast Engineering Consultants India Limited) (बेसिल) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) (डीडीए) (DDA), नई दिल्ली के लिए कार्यालय सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। बेसिल की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 26 पदों को भरा जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 25 May 2023, 6:45 PM IST

BECIL Jobs Notification

BECIL Jobs Notification

Government Jobs : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (Broadcast Engineering Consultants India Limited) (बेसिल) (BECIL) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) (डीडीए) (DDA), नई दिल्ली के लिए कार्यालय सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। बेसिल की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 26 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 16 पद कार्यालय सहायक, जबकि 10 पद डीईओ के लिए हैं। पदों की संख्या टेंटेटिव हैं, जिन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए पहले आवेदन किया था और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

पात्रता मापदंड
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। कार्यालय सहायक पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि डीईओ पदों के लिए 12वीं पास/किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग है। कार्यालय सहायक पदों के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट, टाईपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं, डीईओ पदों के लिए अभ्यर्थियों को टाईपिंग टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट www.becil.com पर लॉगिन कर 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई थी।