
BECIL Recruitment 2018, ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) ने प्रोडक्शन मैनेजर, कैमरा मैन, वीडियो स्वीचर ऑपरेटर सहित 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 21 मई 2018 तक डाक से आवेदन कर सकते हैं।अावेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) में रिक्त पदाें का विवरणः
प्रोडक्शन मैनेजर (टीवी+ आईआर) ( हाइली स्किल्ड), पद : 01
योग्यता :
मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ मास कम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री हो। साथ ही दो से तीन साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 25,000 रुपये।
कैमरा मैन (स्किल्ड), पद : 03
योग्यता : सिनेमेटोग्राफी/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा हो। साथ ही एक साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 20,000 रुपये।
वीडियो स्वीचर ऑपरेटर (स्किल्ड), पद : 01
योग्यता : सिनेमेटोग्राफी/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा हो। साथ ही एक साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 20,000 रुपये।
ऑडियो मिक्सर ऑपरेटर (स्किल्ड), पद : 02
योग्यता : सिनेमेटोग्राफी/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ म्यूजिक/ ऑडियो इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा हो। साथ ही एक साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 20,000 रुपये।
टेक्निशियन (सेमी-स्किल्ड), पद : 03
योग्यता : इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई हो। साथ ही एक साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 17,000 रुपये।
चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्कः
- 500 रुपये। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।
- एससी/ एसटी/ दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट www.becil.com पर लॉगइन करें। अब यहां होमपेज पर नीचे की ओर दिए गए Careers लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां Vacancies लिंक पर क्लिक करें।
- फिर Advt No. BECIL/RO/PROJECT/JIPMER-O & M/Advt.2018/01Dated: 03.05.2018 सेक्शन में जाएं।
- इसमें VIEW DETAILS टैब पर क्लिक करें। इस तरह पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
- इस विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म संलग्न है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही पासपोर्ट साइज की फोटो भी चिपकाएं।
- इसके बाद आवेदन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी एक लिफाफे में डालें।
- अब इन सभी को डाक से तय पते पर भेज दें।
यहां भेजें आवेदनः
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल), रीजनल ऑफिस (आरओ), #162, फर्स्ट क्रॉस, सेकेंड मेन, एजीएस लेआउट, आरएमवी सेकेंड स्टेज, बेंग्लुरु-560094
डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख : 21 मई 2018
अधिक जानकारी यहांः
फोन : 080-23418583, 0120-4177850
ई-मेल : bangalore@becil.com, contactus@becil.com
BECIL Recruitment notification 2018:
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) में प्रोडक्शन मैनेजर, कैमरा मैन, वीडियो स्वीचर ऑपरेटर सहित 10 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।
Published on:
10 May 2018 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
