23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / Jobs / भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के 100 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के 100 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने इंजीनियर के 100 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:34 PM IST

BEL recruitment

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के 100 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

BEL Engineers recruitment 2018, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने इंजीनियर के 100 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 03 सितम्बर 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पद - 100

ग्रेजुएट इंजीनियर - 50 पद
वेतनमानः रूपए. 11,110/-

डिप्लोमा इंजीनियर - 50 पद
वेतनमानः रूपए. 10,400/-

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदाें पर अावेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः
- संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री उत्तीर्ण।


आयु सीमा:

उम्र 25 साल होनी चाहिए। सरकारी प्रावधानों के अनुसार अलग-अलग वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में चयन प्रक्रिया:

- डिप्लोमा इंजीनियर के पदाें पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा द्वारा किया जाएगा।
- ग्रेजुएट इंजीनियर के पदाें पर उम्मीदवाराें का चयन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में आवेदन कैसे करें:

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://portal.mhrdnats.gov.in/boat/commonRedirect/registermenunew के माध्यम से 03 सितम्बर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 03 सितम्बर 2018

BEL Engineers recruitment 2018, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने इंजीनियर के 100 रिक्त पद पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

BEL का परिचयः

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सैन्य एवं नागरिक उपकरण एवं संयंत्र निर्माणी है। भारत सरकार द्वारा सन 1954 में सैन्य क्षेत्र की विशेष चुनौतीपूर्ण आवश्यकताऐं पूरी करने हेतु रक्षा मन्त्रालय के अधीन इसकी स्थापना की गई थी। इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रणालियों का विकास तथा उत्पादन देश में ही करने के उद्देश्य से इसका पहला कारखाना बंगलुरू में लगाया गया था, किन्तु आज यह अपनी नौ उत्पादन इकाईयों, कई क्षेत्रीय कार्यालय तथा अनुसन्धान व विकास प्रयोगशालाओं से युक्त सार्वजनिक क्षेत्र का एक विशाल उपक्रम है, जिसे अपने व्यावसायिक प्रदर्शन के फलस्वरूप भारत सरकार से नवरत्न उद्योग का स्तर प्राप्त हुआ है।