
योग में शानदार करियर का मौका, इन कोर्सेस को करने पर विदेशों में मिलेगी नौकरी
योग एक स्वस्थ जीवन का आधार है इस बात को हम सभी जानते है। योग के द्वारा बड़ी से बड़ी बीमारी का निवारण भी आसानी से किया जा सकता है। जब से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है यानि जब से 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाने लगा है, तब से तो लोग योग के प्रति काफी जागरूक हो गए है। बच्चों से लेकर वृद्ध लोगों तक में योग के प्रति क्रेज देखते ही बनता है। लेकिन अब योग केवल स्वस्थ जीवन जीने तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि एक व्यापक इंडस्ट्री बन गया है जिसमें करियर बनाने की बेशुमार संभावनाएं हैं।
हाल ही एसोचैम द्वारा किए गए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है कि देश में तीन लाख योग प्रशिक्षकों की कमी है। भारत, दक्षिणपूर्व एशिया और चीन के लिए इसका सबसे बड़ा निर्यातक है। एक अनुमान के मुताबिक चीन जैसे शक्तिशाली देश में भारत के 3000 योग प्रशिक्षक काम कर रहे है, इनमें अधिकतर प्रशिक्षक हरिद्वार और ऋषिकेश से है। ऐसे में यदि आप भी योग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने चाहते है तो आपके लिए बेहतरीन मौका है।
इस क्षेत्र में करियर की शुरुआत 12वीं के बाद और ग्रेजुएशन के बाद की जा सकती है। योग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कई डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है। इसमें बैचलर ऑफ आर्ट्स (योग), मास्टर इन आर्ट्स (योग), पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी कोर्सेज की काफी अधिक डिमांड है। इसके अलावा यदि आप योग एक्स्पर्ट या नैचूरापैथ के रूप में अपना करियर विकसित करना चाहते हैं तो आपको साढ़े पांच साल का बैचलर ऑफ नैचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) कोर्स करना पड़ेगा।
योग का प्रशिक्षण प्राप्त करके आप योग एयरोबिक्स इंस्ट्रक्टर , योग थेरेपिस्ट , योग इंस्ट्रक्टर , योग टीचर , थेरेपिस्ट एंड नैचूरोपैथ्स, रिसर्च ऑफिसर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं। योग के काम पार्ट टाइम के तौर पर भी कर सकते है क्योंकि योगा की क्लासेज अधिकतर सुबह और शाम के वक्त ही चलती है, ऐसे में आपके दिन का पूरा टाइम फ्री रहता है। इस टाइम आप और कुछ जॉब भी कर सकते है या फिर खुद का योगा स्कूल भी स्टार्ट कर सकते हैं।
इन संस्थानों से कर सकते है योगा कोर्स
1. मोरारजी देसाई नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ योग, दिल्ली
(स्नातक के बाद 3 साल का बी. एससी योगा साइंस, 1 साल का डिप्लोमा, पार्ट टाइम योग कोर्स उपलब्ध)
2. देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
(योग मे बी.एससी से पी.एचडी तक के कोर्स उपलब्ध)
3. गुरूकुल कॉंगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
(योग में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध)
4. भारतीय विद्या भवन, दिल्ली
(6 महीने से लेकर 1 साल तक का कोर्स उपलब्ध)
5. अय्यंगर योग सेंटर, पुणे
(योग प्रशिक्षण उपलब्ध)
6. बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर
(4 महीने और 1 साल के कोर्स उपलब्ध)
7. टिप्पणियांकैवल्यधाम योग इंस्टीट्यूट, पुणे
(सर्टिफिकेट कोर्स इन योग, पीजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन, पीजी डिप्लोमा इन योग थिरैपी, फाउंडेशन कोर्स इन योग, एडवांस योग टीचर्स ट्रैनिंग, बीए- योग फिलोस्फी, मास्टर क्लास फॉर योग टीचर्स कोर्स उपलब्ध)
8. स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु
(रेगुलर और डिस्टेंस योगा कोर्स, योग में बी.एससी, एम. एससी, पी. एच.डी. डिग्री उपलब्ध)
9. यूनिवर्सिटी आॅफ राजस्थान, जयपुर
(डिप्लोमा, डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध)
10. जगदगुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी, जयपुर
(डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध)
11. जेएनयू में भी शुरू होगा योग कोर्स
देश की प्रतिष्टित यूनिवर्सिटी जेएनयू भी अब योग पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने जा रही है। कई बार अस्वीकृत होने और छात्रों तथा शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद योग में लघु अवधि के पाठ्यक्रम को शुरू करने के जेएनयू के प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की फैसला लेने वाली शीर्ष परिषद की ओर से आखिरकार मंजूरी मिल गई है।
Updated on:
20 Jun 2018 12:49 pm
Published on:
20 Jun 2018 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
