30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Govt Jobs 2021: लैब टेक्नीशियन के पदों पर निकलीं बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bihar Govt Jobs 2021 Notification: लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 6 Feb 2021, 10:54 PM IST

govt_jobs.png

Bihar Govt Jobs 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। फिलहाल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीदवार, पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Click Here For More Details

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 8 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 01 मार्च 2021

पात्रता
आवेदक के पास मेडिकल लैब असिस्टेंट की डिग्री या डिप्लोमा होना जरुरी है। वहीं कैंडिडेट्स के पास इंटरमीडिएट में बायोलॉजी होना भी अनिवार्य है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 को मानक मानकर की जाएगी।

Read More: बिजली विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस

Read More: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को इन पदों पर आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.130.11:8092/advertisement.aspx पर जाना होगा। यह आधिकारिक वेबसाइट की ही सर्वर आईपी है। यहां आपको भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी मिल जाएगी। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स