बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग (Department of Revenue and Land Reforms) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग ने कुल 6 हजार 875 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया सोमवार (11 मई) से शुरू हो गई है जो 31 मार्च, 2019 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन special survey office, assistant settlement officer, special survey clerk and amin पदों के लिए होगा। चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। हालांकि, विभाग ने परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा नहीं की है।