CSBS Police Constable PET Date
सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 07 दिसंबर 2020 से30 जनवरी 2021 के मध्य आयोजित होगी. इसके लिए स्थान तय किया गया है – शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह, गवर्नमेंट हाई स्कूल, गरदानीबाग, पटना – 800002. जहां तक बात परीक्षा प्रारूप की है तो कैंडिडेट्स को रेस, लांग जंप और शॉट पुट जैसे गेम्स में अपनी स्किल्स दिखानी होंगी। सीएसबीसी बिहार पीईटी परीक्षा 100 अंकों की होगी. इन सौ अंकों में से 50 अंक रेस के होंगे और 25 अंक लांग जंप और शॉट पुट के. यही नहीं फिजिकल टेस्ट के लिये जाते वक्त कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स भी साथ ले जाने होंगे. इस परीक्षा के कंडक्ट हो जाने के बाद दोनों परीक्षाओं को कंबाइन करके फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।