नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से माइंस इंस्पेक्टर (Mines Inspector) के 100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे लोग कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2021 है। जारी की गई अधिसूचना के तहत कुल 100 पदों पर भर्ती की जानी है।