25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BMRCL में डिप्टी चीफ इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

बंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) ने डिप्टी चीफ इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर अाैर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Sep 07, 2018

BMRCL

BMRCL में डिप्टी चीफ इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

BMRC Assistant engineer Recruitment 2018, बंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) ने डिप्टी चीफ इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर अाैर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 06 अक्टूबर 2018 तक या पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


बंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पद - 20
डिप्टी चीफ इंजीनियर
वेतनमानः 1,10,000 - 1,22,630 रूपए।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
वेतनमानः 60,000 - 67,430 रूपए।

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
वेतनमानः 50,000 - 55,860 रूपए।

असिस्टेंट इंजीनियर
वेतनमानः 40,000 - 42,280 रूपए।


बंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता :
Deputy Chief Engineer - सिविल इंजीनियरिंग में BE / B. Tech आैर स्नातक के बाद 15 साल का अनुभव।

Executive Engineer - सिविल इंजीनियरिंग में BE / B. Tech आैर स्नातक के बाद 12 साल का अनुभव।

Asst. Executive Engineer - सिविल इंजीनियरिंग में BE / B. Tech आैर स्नातक के बाद 08 साल का अनुभव।

Assistant Engineer - सिविल इंजीनियरिंग में BE / B. Tech आैर स्नातक के बाद 05 साल का अनुभव। या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आैर 8 साल का अनुभव।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमा : अधिकतम 65 वर्ष।

आवेदन शुल्क : इन पदों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :

इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए विभाग की वेबसाइट http://english.bmrc.co.in/Career के माध्यम से 06 अक्टूबर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों काे अावेदन पत्र ही हार्ड काॅपी इस पतें पर भेजनी होगी , General Manager (HR).Bangalore Metro Rail Corporation Limited, III Floor, BMTC Complex, K.H. Road,Shanthinagar, Bangalore 560027।

आवेदन पत्र 06 अक्टूबर 2018 तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथि :

आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 06 अक्टूबर 2018

अधिक जानकारी यहां :

वेबसाइट : www.bmrc.co.in


BMRC Assistant engineer Recruitment 2018:

बंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) में डिप्टी चीफ इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर अाैर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BMRCL ) का परिचयः

नम्मा मेट्रो (हमारी मेट्रो) जिसे बेंगलूरु मेट्रो भी कहते हैं, भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलूरु के लिये एक त्वरित यातायात सेवा है। इसके निर्माण हेतु निर्धारित संस्था बेंगलुरु मेट्रो रेल कार्पोरेशन (बीएमआरसीएल) है। इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2011 को हुआ था। प्रथम लाइन बयप्पनहल्ली से महात्मा गाँधी मार्ग (एम.जी.रोड) के बीच बनी है।इस मेट्रो से भविष्य में मैजेस्टिक (कैम्पेगौड़ा बस अड्डा एवं बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन), सैम्पीज रोड, हडसन सर्किल एवं एम.जी.रोड जैसे क्षेत्रों की यातायात मात्रा में कटौती होने की संभावना है।