BPSC academic calendar 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) (BPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (combined competitive exam) और न्यायिक सेवाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी है। 31वीं बिहार न्यायिक सेवाएं (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित होगी। वहीं, 65वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (65th Combined Competitive Main exam) 4, 5 और 7 अगस्त को आयोजित होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ये तारीखें अस्थायी हैं और अगर कोरोना वायरस महामारी की स्थिति बिगड़ती है तो इन्हें संशोधित किया जा सकता है।