BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल जज भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन कोरोना के चलते 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया। अब उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 5 मई से लेकर 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई थी।