BSF constable recruitment 2019 : सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) (BSF) ने कांस्टेबल के 1 हजार 356 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है। आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो गई और उम्मीदवार बल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर 14 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उम्मीदवार कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने कम से कम 10वीं या समकक्ष पास कर रखी हो। 1 अगस्त, 2019 के अनुसार, उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 23 साल से कम नहीं होनी चाहिए।