सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह महीना काफी संभावनाओं वाला है। इस महीने BSPHCL की ओर से हजारों पदों की भर्तियां निकाली गई हैं। बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने विभिन्न श्रेणी के 2050 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट ऑपरेटर, स्विच बोर्ड ऑपरेटर-2, जूनियर लाइन मैन और टेक्निशियन ग्रेड- 4 के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस कंपनी की ओर से यह भर्ती अपनी सहायक कंपनियों एमबीपीडीसीएल, एसबीपीडीसीएल और बीएसपीटीसीएल के लिए मांगी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2018 है। इस भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ बिहार राज्य के मूलनिवासियों को ही दिय जा रहा है। इस भर्ती में अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है—