BTSC Bihar JE Recruitment 2019 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) (BTSC) ने Civil, Electronics और Electrical इंजीनियर के पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में इंजीनियरों के 6 हजार 379 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मार्च, 2019 को शुरू हुई थी जो 15 अप्रेल, 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार BTSC Bihar 6379 Junior Engineer पदों के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। BTSC Bihar JE Jobs 2019 के लिए मांगी गई न्यूनतम शैक्षिक योग्यता Civil, Electrical और Mechanical Engineering में डिप्लोमा है।