CAG Delhi Recruitment 2021: भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग (IA&AD) और भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), दिल्ली समूह 'सी' के तहत क्लर्क और लेखा परीक्षक / लेखाकार के पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती खेल कोटे के अंतर्गत निकाली गई है। सीएजी ग्रुप सी की भर्ती क्रिकेट (पुरुष), फुटबॉल (पुरुष), हॉकी (पुरुष), बैडमिंटन (पुरुष और महिला) और टेबल टेनिस (पुरुष और महिला) के खेल में की जाएगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन 30 दिनों के भीतर ऑफ़लाइन मोड से आमंत्रित किए हैं।