CCI recruitment 2021: बीटेक और एमटेक कर चुके छात्रों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( Cement Corporation of India ) ने इंजीनियर और अधिकारी ( Engineer and officer ) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सीसीआई कुल 46 पदों पर नियुक्तियां होनी है। इनमें 29 पद इंजीनियर और 17 पोस्ट अधिकारी स्तर के लिए निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए सीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cciltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।