इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में चार भाग होंगे। इसमें जनरल नॉलेज, मैथ, अंग्रेजी और रीजनल भाषा के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग में 10 अंक और कुल मिलाकार 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। ओबीसी श्रेणी के लिए प्रत्येक भाग में नौ अंक और कुल मिलाकार 37 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को प्रत्येक भाग में आठ अंक और कुल 33 फीसदी अंक लाना होगा।