Central Govt recruitment : जल शक्ति मंत्रालय के तहत केंद्रीय भूजल बोर्ड (Central Ground Water Board) (CGWB), जल संसाधन विभाग ने सलाहकार और युवा पेशेवरों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 25 अप्रेल, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 62 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नेशनल एक्विफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम (National Aquifer Mapping and Management Programme) (NAQUIM) पर काम करेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को तीन साल की अवधि के लिए काम पर रखा जाएगा, जिसे बाद में आगे भी बढ़ाया जा सकता है।