central warehousing corporationRecruitment 2019 : केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation) ने प्रबंधन प्रशिक्षु (Management Trainee), जूनियर अधीक्षक (Junior Superintendent), जूनियर तकनीकी सहायक (Junior Technical Assistant) और अन्य खाली पड़े पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर 16 मार्च, 2019 तक ऐसा कर सकते हैं। निगम ने कुल 571 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास तय शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।