CG Health Medical Officer Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के 443 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती की अभिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और पात्रताधारी उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। उक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है।