CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा 15 मार्च से 18 मार्च तक अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर और रायपुर जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।