CISF Head Constable recruitment 2019 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) (CISF) ने हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) (Head Constable) (General Duty) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल कोटा (sports quota) के तहत 300 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है और महिला उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढऩा होगा। चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार 800 से 81 हजार 100 रुपए के बीच पे स्केल मिलेगा। 1 अगस्त, 2019 के अनुसार, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।