मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013 की आरक्षित सूची के वंचित 917 अभ्यर्थियों को अब जल्द ही नियुक्ति मिलेगी। गहलोत ने गुरुवार को आरक्षित सूची के इन अभ्यर्थियों को विभाग आवंटन करके शीघ्र नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इस निर्णय से लम्बे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों को राहत मिली है।