30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग पुणे : सहायक, एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए निकली भर्ती

CME Pune Recruitment 2023 : कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग पुणे (College of Military Engineering Pune) (CME Pune) ने इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स सहित विभिन्न विषयों के लिए एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 11 Mar 2023, 7:00 PM IST

CME Pune Recruitment 2023

CME Pune Recruitment 2023

CME Pune Recruitment 2023 : कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग पुणे (College of Military Engineering Pune) (CME Pune) ने इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स सहित विभिन्न विषयों के लिए एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 71 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 70 पद सहायक प्रोफेसर के हैं। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को 40, जबकि सहायक प्रोफेसर पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 31 हजार 500 रुपए दिए जाएंगे। सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पीएच.डी डिग्रीधारक अभ्यर्थियों को प्रमुखता दी जाएगी।

आयु सीमा
नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष है।

ऐसे करना होगा आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा केवल पीडीएफ फॉर्मेट में 15 मार्च तक fcivilcme@gmail.com पर ई-मेल कर दें। इन पदों के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू मार्च माह में आयोजित किया जाएगा। किस तारीख को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, इसकी सूचना अभ्यर्थियों को ई-मेल/टेलीफोन के जरिए दी जाएगी। अधिक जानकारी के अभ्यर्थी नोडल अधिकारी को मोबाइल नंबर +919373711354 पर संपर्क कर सकते हैं।