Coal India recruitment 2019 : कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रबंधन प्रशिक्षार्थी (management trainee) (MT) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2019 (सुबह 10 बजे से) को शुरू होगी और 19 जनवरी तक चलेगी। उम्मीदवारों को तय समय में इन पदों के लिए आवेदन करना होगा। इस भर्ती परीक्षा के तहत 1 हजार 326 पदों को भरा जाएगा। पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज स्त्यापन राउंड होंगे। केवल पात्र आवेदकों को ही 27 फरवरी, 2020 को होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बुलाया जाएगा। इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 35 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसुचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 30 प्रतिशत है।