1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CRPF Head Constable Recruitment 2021: हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक के पदों पर निकली वैकेंसी, यहां पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

CRPF Head Constable Recruitment 2021: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के पदों पर स्पेशल भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 24 Sep 2021, 2:02 PM IST

crpf

CRPF Head Constable Recruitment 2021: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के पदों पर स्पेशल भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य सीआरपीएफ मृतक / कार्रवाई में मारे गए / लापता / चिकित्सकीय रूप से बोर्ड आउट हुए कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार ऑफ़लाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 है। उल्लेखनीय है कि हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए कुल 38 रिक्तियां निकाली गई है।

Direct Link: https://crpf.gov.in/recruitment-details.htm?221/AdvertiseDetail

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 15 अक्टूबर 2021

रिक्तियों का विवरण
हेड कांस्टेबल (एचसी) - 38 पद

Read More: एनसीआर ट्रांसपोर्ट में 226 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा:

आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

Read More: जूनियर इंजीनियर, फील्ड असिस्टेंट और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया
हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा शारीरिक मानक परीक्षा और टाइपिंग गति परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

टाइपिंग टेस्ट:
कंप्यूटर पर न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ अंग्रेजी टाइपिंग या कंप्यूटर पर न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग। शारीरिक मानक और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को टाइपिंग गति परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Read More: कांस्‍टेबल, SI के पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवारों को उस इकाई/कार्यालयों में आवेदन करना होगा, जहां सरकारी कर्मचारी ने अंतिम सर्विस की थी। आवेदन पत्र यूनिट/कार्यालयों को स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक/स्वयं कार्यालय पहुंचकर जमा किया जाना चाहिए।