CSPHCL Recruitment 2021: सहायक लाइनमैन के 1500 पदों पर निकली भर्तियां, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स
CSPHCL Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) ने परिचारक (लाइन) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं।
CSPHCL Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) ने परिचारक (लाइन) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 21 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in से नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण: कुल पदों की संख्या -1500 पद रायपुर, बिलासपुर-रायगढ़, दुर्ग-राजनांदगांव - 1200 पद अंबिकापुर - 162 पद जगदलपुर - 138 पद
आयु सीमा: उक्त पदों पर आवेदन के वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2021 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई परिचारक(लाईन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवेदन को सही से भरें। आवेदन भरे जाने के बाद दूसरे चरण में शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिशन कर देवें। भरे हुए आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।