सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह हफ्ता काफी सुनहरे अवसरों वाला है। इस हफ्ते कई सारे सरकारी विभागों में नौकरियों के सैंकड़ों पदों की भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 7 सरकारी विभागों में इस हफ्ते निकली बड़ी भर्तियों के बारे में जिनमें आरबीआई नई दिल्ली, एसजेवीएन लिमिटेड शिमला, एनआईआईएसटी तिरुवनंतपुरम, सीआईएमएफआर धनबाद, अरुणाचल प्रदेश पुलिस ईटानगर और एमपीपीकेवीवी कंपनी लिमिटेड इंदौर विभागों की भर्तियां शामिल हैं। इन भर्तियों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं—