Delhi Police Constable Recruitment 2019
8 मार्च 2019 को लगाई गई RTI के अनुसार अभ्यर्थी ने पूछा था कि वेटिंग लिस्ट वालों की नियुक्ति कब होगी, इसके जवाब में बताया गया था कि चुनाव होने के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में अभी तक पिछली भर्ती के परिणाम पश्चात वेटिंग लिस्ट ही जारी की जा रही है। वेटिंग लिस्ट के बाद जिन अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण नहीं हुआ या दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रिया पूरी हो रही है। नियुक्ति प्रक्रिया चुनाव के बाद जून के पहले सप्ताह में ही की जा सकेगी।