
Delhi Public Library Recruitment 2021: दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने कंसल्टेंट के एक पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन की आखिरी तारीख 19 जून 2021 है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है। सलाहकार के पद पर भर्ती छह महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होनी है। अधिसूचना के मुताबिक सलाहकार ( प्रशासन ) की नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डिटेल जानकारी के लिए योग्य उम्मीदवार डीपीएल ( Delhi Public Library ) की आधिकारिक वेबसाइट dpl.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
रोजगार समाचार में अधिसूचना प्रकाशन क तिथि 05 जून 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2021
पद का नाम - सलाहकार ( प्रशासन )
पदों की संख्या - 01
शैक्षिक योग्यता
उप सचिव/अवर सचिव/उप निदेशक/अनुभाग अधिकारी या समकक्ष के पद से सेवानिवृत्त व्यक्तियों को इस पद के लिए आवेदन के योग्य माना जाएगा। अभ्यर्थियां का चयन विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर होगा। अभ्यर्थी की आयु अधिकतम 65 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को वेतन के रूप में 40 हजार रुपए प्रति माह भुगतान किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( DPL ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्या रखें आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2021 है। आवेदन उप निदेशक को संबोधित कार्यालय में पहुंचना चाहिए। अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निदेशक (प्रशासन), दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, डॉ. एस.पी. मुखर्जी मार्ग, दिल्ली-110006 के पते पर भेजें। आवेदन प्रारूप डीपीएल वेबसाइट पर अपलोड करें। नियत तारीख के बाद और बिना सहायक दस्तावेजों के प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Web Title: Delhi Public Library Recruitment 2021 For Consultant Post
Updated on:
7 Jun 2021, 1:15 PM IST
Published on:
7 Jun 2021, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.