आयु सीमा
1 जुलाई, 2023 तक इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। डीएफसीसीआइएल के नियमित कर्मचारियों को 8 साल की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों की अधिकतम ऊपरी आयु सभी संभव आयु छूट सहित 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।